शहर सहित जिले में महिलाएं सुरक्षित नही, बढ़ता जा रहा अपराधों का ग्राफ- सपाक्स जिलाध्यक्ष
देवास। जिले सहित शहर भर में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगता जा रहा है। महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नही कर रही है। उक्त आरोप सपाक्स पार्टी जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने लगाते हुए कहा कि एक ऐसा ही मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हर थाने क्षेत्र में खुलेआम जुआ, सट्टा, दारू, गांजा, चरस चकला आम बात होती जा रही है। अपराधी बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं। पुलिस भेदभाव वाली नीति से कार्रवाई करके इतिश्री कर लेती है जो अनुचित और निंदनीय है। थानों पर महिलाओं की एक नही सुनी जाती है और उन्हें उन्हें भगा दिया जाता है। ऐसे ही विगत दिनों एक जयसिंह नगर निवासी गर्भवती महिला रीना बाई पति मनोहर ने वहीं के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करने की शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा था। ऐसा क्या कारण है कि क्षेत्रीय थाना प्रभारी कार्यवाही कर रहे है और महिला को दर-दर की ढोंकरे खाना पड़ रही है। इसी प्रकार बालगढ़ क्षेत्र में 1 महिला को टांके भी आए और अंदरूनी चोट भी आई। उसके बावजूद भी अपराधी के खिलाफ निम्न स्तर की धारा लगाकर इतिश्री कर ली गई। यह तो केवल एक दो उदाहरण है। जिले में ऐसे कई ओर पीड़ीत महिलाएं है जो अपने हक के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। खाकी और अपराध का गठजोड़ गंभीर परिणाम दे सकता है। वर्तमान में अवैध शराब हर थाने क्षेत्र में देखो बैखोफ रही है। यहां तक कि लोग भी इन होटलों में बैठते हैं। जुआ, सट्टा पूरे क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा है। चकला घर देवास के कई क्षेत्रों में चल रहा है। औद्योगिक थाना क्षेत्र इन सब में सबसे नंबर वन है। यहां पर सारे अवैध कार्य होते हैं। चांदी के जूते के आगे हर कोई झुक जाता है। अवैध कार्य करने वाले क्षेत्र के पुलिस प्रशासन को चांदी का जूता सप्रेम भेंट करके खुलेआम अपराध करते हैं और अवैध कार्य को बढ़ावा देते है। पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप कार्य करना पुलिस अपना अधिकार समझती है ऐसा प्रतीत होता है। क्योंकि पुलिस अधीक्षक की सक्रियता के बावजूद भी शहर में अपराध की कमी नहीं हुई है। चोरियां दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई अपराधों में सत्ताधारी लोग भी सम्मिलित है तो कई खाकी के लोग भी मूकदर्शक के रूप में स्वीकृति दे देते हैं। जिससे शहर में दिनों दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, जो चिंतन का विषय है। इस ओर प्रदेश सरकार को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।
0 Comments