Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से मिला देवास को सम्मान,,,,, निगमायुक्त।

नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से मिला देवास को सम्मान,,,,, निगमायुक्त।                    देवास। नागरिकों के सहयोग एवं समर्पण से देवास को स्वच्छता में सम्मान मिला। यह सब टीम वर्क से हुआ। यह विचार रामद्वारा में अभिनंदन समारोह में निगमायुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने प्रकट किए। ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया कि रामद्वारा में महंत  स्वामी राम नारायण जी रामस्नेही ने देवास नगर निगम को स्वच्छता में देश में सम्मान मिलने पर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सिटी इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी रामसिंह केलकर, फायर स्टेशन अधिकारी जितेंद्र सिंह सिसोदिया, स्वच्छ भारत मिशन टीम के विशाल जोशी, अरुण प्रताप, शाहनवाज शेख को हार, श्रीफल एवं राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित किया। आयुक्त महोदय को रुद्राक्ष की माला पहनाकर गीता भेंट की गई। आयुक्त महोदय ने श्रीराम द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की एवं नगर वासियों के लिए मंगल कामना की। आयुक्त महोदय ने महंत राम नारायण जी द्वारा वेस्ट से बेस्ट के अंतर्गत अनुपयोगी सामग्री से विभिन्न प्रकार के सुंदर खिलौने एवं सजावटी सामग्री निर्माण की बहुत प्रशंसा की और इसे सभी के लिए अनुकरणीय  बताया। महंत जी ने कहा कि नगर वासियों एवं निगम टीम सभी के प्रयास से नगर को यह सफलता मिली है। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि 2022 में देवास को देश में नंबर वन लाए। इस अवसर पर नूतन स्कूल प्राचार्य  विष्णु प्रसाद वर्मा, राजेश परमार ,राजेश गोयल ,पुरुषोत्तम चौहान मुकेश, ईश्वर परमार, दिलीप बारोड, सलीम शेख, शकील कादरी, कुणाल गोस्वामी, धर्मेंद्र राठौर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने रामद्वारा  मंदिर के बगीचे का भी अवलोकन किया और कहां की इतना सुंदर एवं स्वच्छ परिसर रखने के लिए सभी व्यक्ति साधुवाद के पात्र हैं। संचालन डॉक्टर सीमा सोनी ने किया आभार संत राम सुमिरन जी ने माना। सभी को स्वच्छता की शपथ  दिलवाई गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...