महारानी पुष्पमाला राजे पवार कन्या महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय कबड्डी का आयोजन
देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी खेल विधा का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय हाटपिपलिया शासकीय महाविद्यालय खातेगांव, शासकीय महाविद्यालय पीपलरावां, शासकीय महाविद्यालय कन्नौद, पुष्पदीप कन्या महाविद्यालय खातेगांव, शासकीय कृपा महाविद्यालय देवास, शासकीय महाविद्यालय सतवास, महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास सम्मिलित हुए। दल व्यवस्थापक के रूप में दिलीप मौर्य, सुश्री निशा बैरागी, युगल किशोर शर्मा, संग्राम सिंह साठे, डॉ. विजय सिंह गुर्जर, डॉक्टर कविता चौकसे, विजय यादव उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा मैडम ने सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां प्रेषित की। उक्त खेल विधा में डॉक्टर शर्मिला काटे, डॉ. राम कन्या देवड़ा एवं डॉ. सुभाष गुहा उपस्थित थे। उक्त जानकारी खेल अधिकारी नेहा बघेल ने दी।
0 Comments