देवास। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस मल्हार स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश मान. धर्म प्रकाश भारती, विशेष अतिथि डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के संस्थापक राजेश सोनगरा सर, उपाध्यक्ष मान. डॉ. हेमंत परमार सर, रा. बौ. म. के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश दोहरे सर, राष्ट्रीय कवि कलाकार राजु भारती थे। कार्यक्रम का मंच संचालन बबीता चौहान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत धम्म वंदना और संविधान की उद्देशिका की शपथ लेकर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित कविताएं, गीत आदि का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश भारती ने तथागत गौतम बुध्द के विचारों पर प्रकाश डाला और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया की विश्व में भारत की पहचान बुद्ध और बाबा साहब से है। भारत के राष्ट्रीय चिन्हों पर सम्राट अशोक के शासनकाल से लिये गये तथागत गौतम बुध्द के धम्म चक्र, अशोक स्तम्भ, सत्यमेव जयते, न्यायालय की मुहर आदि सभी पर चिन्ह स्थापित है। ऐसे ही कई मुख्य बातें उपस्थित आमजन के समक्ष रखी। राजु भारतीय ने कार्यक्रम में अपनी ओजस्वी वाणी से संगीत के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को आमजन के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में कई सम्मानीय साथियों एंव बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिन्होने अपना विशेष योगदान सामाजिक गतिविधियों में दिया। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ की देवास टीम पुरे समय लगी रही और व्यवस्था बनायें रखी। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।
0 Comments