Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अभा ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा कर उपहार भेंट किए

अभा ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा कर उपहार भेंट किए

देवास। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जवेरी श्री राम मंदिर में समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा के नेतृत्व में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला संघ की श्रीमती विनीता व्यास ने बताया की कोरोनो को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम बहुत सीमित संख्या में समाज की महिलाओं द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा कर उपहार भेंट किए एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता विजेता के पुरस्कार श्रीमती पुष्पा आचार्य, कुसुम शर्मा, प्रतिभा शर्मा द्वारा भेंट किए गए। इस  अवसर पर श्रीमती पुष्पा पेशकार, मंगला दुबे, रोशनी उपाध्याय, आरती पाठक, रिंकी व्यास, आरती पाठक, हंसा जोशी, इन्द्रा मेहता, मंगला पांडे, ममता शर्मा, कृष्णा शर्मा, शोभा व्यास, रिचा दुबे, किरण पांडे, कल्पना समाधिया, ज्योति वैद्य, भावना शर्मा, दुर्गा व्यास, रजनी शर्मा, वर्षा पंडया आदि महिलाएं उपस्थित थी। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...