वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा मातृ शक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित
देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाजसेवा एवं साहित्यकार सहित अन्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने बताया कि मल्हार स्मृति स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था भवन में सम्पन्न हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री मेजबीन खान एवं सामाजिक न्याय उप संचालक श्रीमती संगीता यादव ने माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सुश्री मीना भार्गव, मीना जाधव, रश्मि पाण्डेकर, शोभा नाईक ने किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं द्वारा देशहित में किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित समाज के हितों को एवं कुरीतियों को दूर करने संबंधि बात कहीं। जिसके पश्चात राष्ट्र एवं समाजहित में कार्य करने वाली जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी, साहित्यकार श्रीमती बिंदु तिवारी, साहित्यकार यशोदा भटनागर, जिला अभियोजक अधिकारी श्रीमती अनिता शुक्ला आदि का सम्मान पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। समारोह के अंत में संस्था के ओ.पी. पाराशर, गंगा सिंह सोलंकी, श्रवण कुमार कानूनगो, बीडी चावडा, विपिन कुमावत, एमडी सिन्हा, एसके शाह आदि पदाधिकारियां ने भी अतिथियों का संस्था की ओर प्रतीक चिन्ह देते हुए सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष श्री पाराशर ने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। इस दौरान श्रीमती छाया पाराशर, श्रीमती भारती सिन्हा, श्रीमती पुष्पा कुमावत, श्रीमती शोभा ढाली, उषा शाह, श्रीमती प्रसुना कानूनगो, कृष्णा चावडा, चंद्रकांता तिवारी, उषा भार्गव, कृष्णा तिवारी आदि अन्य सामाजिक महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार श्रीमती प्रीति चौधरी ने किया एवं आभार गंगासिंह सोलंकी ने माना।
0 Comments