Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया खेल गुरुओं का सम्मान

राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया खेल गुरुओं का सम्मान 
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व मित्र  अवॉर्डी  सुदेश सांगते  थे। इस अवसर पर खेल शिक्षक श्री हेमेंद्र निगम एवं खेल विभाग के श्री एस एन नामदेव , सुनील चौधरी का अभिनंदन किया गया। श्री सांगते ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इससे हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। बच्चों को अपने दैनिक जीवन में खेल को स्थान देना चाहिए। श्री  निगम ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद आज भी प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आदर्श और प्रेरणा का कार्य करते हैं। श्री नामदेव ने कहा कि खेल से हमारे जीवन में अनुशासन आता है और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के प्रसंग कोसुनाया। सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य श्रीमती शकुंतला मालवीय सुश्री सूर्यबाला बघेल एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...