कन्नौद में हुई सनसनीखेज गोलीकांड का 04 दिवस में देवास पुलिस ने किया पर्दाफाश
ब्लाइंड मर्डर में मृतक की पुत्री व पत्नी ही निकली मास्टर माइंड
शूटर सहित 04 आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त
देवास :पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.11.2024 को सुबह 07:00 बजे शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से सूचना प्राप्त हुई कि निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जन्ना मैदान कन्नौद को सतवास रोड़ पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सीने में गोली मार दी गई है परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया,उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री केतन अडलक एवं थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी तत्काल मय फोर्स के साथ शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पुहंचे । उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 830/2024 धारा 130(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (कन्नौद) श्री केतन अडलक के निर्देशन में 02 विशेष टीमों का गठन किया गया । गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है ।
घटना मे प्रयुक्त 12 बोर कट्टा,01खाली खोखा एवं मोबाइल फोन जप्त । गिरफ्तार आरोपी के नाम विशाल पिता अशोक उम्र 22 साल निवासी थाना खजराना,दीपक पिता मढिया उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर,रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद,सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद को गिरफ्तार किया गया उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी,उनि राहुल रावत,दीपक भोण्डे,प्रआर अशोक जोसवाल,मोहनसिंह,दीपक अग्निहोत्री,
आर बालकृष्ण छापे,राजेन्द्र,देवेन्द्र,निकेतन,
महेश, रविराज,योगेन्द्र,मआर मुस्कान चौहान,कामिनी जाट,निशा मेहर एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान,शिवप्रताप सिंह सेंगर,आर मोनू राणावत का सराहनीय योगदान रहा ।

0 Comments