Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आवेदक की जागरुकता एवं पुलिस की सक्रियता से डिजिटल अरेस्ट संबंधी फ्रॉड होने से बचा

आवेदक की जागरुकता एवं पुलिस की सक्रियता से डिजिटल अरेस्ट संबंधी फ्रॉड होने से बचा
देवास: पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 5.12.24 को थाना सोनकच्छ क्षेत्र अंतर्गत बद्रीधाम कॉलोनी सोनकच्छ के आवेदक मधु रैकवार के पास 8750264008 से कॉल आया और कहा कि आपके नाम की फ्रॉड करने की एफ आई आर दर्ज है 40,000 रू लेकर भोपाल थाने आओ अन्यथा तुम्हारे  बेटे को भी गिरफ्तार करवा देंगे और गाली गलौज किया आवेदिका को शंका होने पर उसने हंड्रेड डायल पर सूचना की ।
कंट्रोल हंड्रेड डायल देवास ने तत्काल  थाना प्रभारी सोनकच्छ एवं साइबर सेल देवास को उक्त फ्रॉड संबंधीत इवेंट आने की सूचना दी, पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोद के निर्देशानुसार साइबर सेल देवास और थाना प्रभारी सोनकच्छ ने तत्काल आवेदक से संपर्क कर उसको समझाइए दी गई ,कि किसी प्रकार का कोई रुपए ना डालें, डिजिटल अरेस्ट से संबंधित कोई प्रावधान नहीं है ,इस प्रकार एक बहुत बड़ा फ्रॉड होने से आवेदक को देवास पुलिस द्वारा बचाया गया
   देवास पुलिस की अपील का असर  होना शुरू देवास पुलिस द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की अपील की गई थी  कि डिजिटल अरेस्ट से संबंधित कोई भी प्रावधान नहीं है अतः आप इस प्रकार का यदि कोई कॉल आता है तो तत्काल 100 डायल पर कॉल करके सूचित करें उक्त अपील से काफी लोग जागरूक होकर साइबर क्राइम की शंका होने पर साइबर देवास एवं 100 डायल को सूचित करें रहे है एवं इस प्रकार देवास पुलिस की साइबर क्राइम से संबंधित अपील का कारण बहुत बडे फ्रॉड होने से आवेदक को बच रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...