Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

साइबर फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों में देवास पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता अभियान का दिखा असर,,,आवेदक की जागरुकता एवं पुलिस की सक्रियता से डिजिटल अरेस्ट संबंधी फ्रॉड होने से बचा

साइबर फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों में देवास पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता अभियान का दिखा असर

आवेदक की जागरुकता एवं पुलिस की सक्रियता से डिजिटल अरेस्ट संबंधी फ्रॉड होने से बचा

देवास: पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचाने एवं फ्रॉड राशि फरियादी को पुनः वापस करवाने हुतु “ऑपरेशन सायबर” चलाया जा रहा है । जिस हेतु गृह मंत्रालय द्वारा सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं सायबर सेल देवास द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 7587611376 जारी किया गया है । जिस पर आवेदक फ्रॉड होने या धमकी भरे कॉल आने की स्थिती में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है जिससे की आम नागरिको को फ्रॉड होने से बचाया जा सके । 
     इसी क्रम में थाना कोतवाली में आवेदक हरेराम के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और स्वयं को परिचित बताकर बात की । कॉलर ने कहा कि उसे कुछ पैसों की आवश्यकता है और उसका फोन-पे काम नहीं कर रहा है इसलिए वह आवेदक के बैंक खाते में किसी से पैसे डलवा रहा है और वो पैसे आवेदक को क्युआर कोड भेजकर पैसे वापस भेजने को बोल रहा है एवं बोला कि उनके पास 15,000 रुपये क्रेडिट होने का मेसेज भी आया होगा । आवेदक ने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया लेकिन पैसे उनके खाते में नहीं आए थे। जब आवेदक ने पैसे भेजने से मना किया तो कॉलर ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आवेदक को इस संदिग्ध गतिविधि पर शंका होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी।उक्त समस्त घटना में सूचना प्राप्त होने पर देवास पुलिस कंट्रोल रूम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना की जानकारी सायबर सेल देवास को दी । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार सायबर सेल ने आवेदक से संपर्क कर मामले की गंभीरता बताई एवं “डिजिटल अरेस्ट” जैसी किसी प्रक्रिया का कानून में प्रावधान नहीं है और किसी भी प्रकार की रकम न देने की सलाह दी गई । देवास पुलिस की सतर्कता और समय पर दी गई समझाईश से आवेदकगणों को बड़े सायबर फ्रॉड का शिकार होने से बचाया जा सका ।
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को सायबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी "ऑपरेशन सायबर" के तहत ज़िला पुलिस सायबर सेल ने 1 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक कुल 74 अनावेदकगणों से सम्पर्क कर उनके साथ कुल 62,24,325/- रूपये की राशि का फ्रॉड होने से बचाया गया है।   
देवास पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या डिजिटल धोखाधड़ी के संबंध में कॉल आने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या 7587611376 पर सम्पर्क करे एवं सतर्क रहें ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...