राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच द्वारा दास नवमी महोत्सव का आयोजन,,

भक्ति ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग..डा. अनुराधा सूपेकर

देवास: प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच देवास द्वारा दास नवमी महोत्सव माघ नवमी  का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञान और भक्ति से ओतप्रोत इस महोत्सव में विद्वान जनों के प्रवचन व्याख्यान कीर्तन और भजन आदि कार्यक्रम रखे गए हैं  यह महोत्सव 13 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक श्री राम मंदिर, कृष्णपुरा, देवास में आयोजित किया ग़या!
इस महोत्सव में विद्वान वक्ताओं के व्याख्यान, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। इसके अलावा, श्री समर्थ रामदास के जीवन और दर्शन पर चर्चा की गई राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच देवास द्वारा प्रति मंगलवार को शाम 6:30 बजे से उपासना की जाती है, जिसमें नामस्मरण, मनोबोध दासबोध, गीता एवं अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का वाचन एवं उन पर चर्चा की जाती है।
इस महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी आमजन को आमंत्रित गया था। यह एक अद्वितीय अवसर रहा श्री समर्थ रामदास के जीवन और दर्शन को जानने और उनके विचारों से प्रेरित होने के लिए।
विभिन्न वक्ताओं के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रम को डॉक्टर अनुराधा सुपेकर द्वारा भी संबोधित किया गया और डॉक्टर सूपेकर  ने इस अवसर पर कहा कि भक्ति ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है। किन्तु भक्ति का अर्थ अकर्मण्यता नहीं है अपितु कर्तव्य पथ पर चलते हुए प्रभु के चिन्तन में लीन रहना है।जो कार्य बुरा है अहितकर है उससे दूर हो जाना और जो कुछ भी अच्छा है हितकर है उसे निष्ठा पूर्वक स्वीकार करना। यह भक्ति मार्ग की प्रथम सीढ़ी है। यह समाज मान्य व्यवहार ही मनुष्य को वंदनीय बनाता है, श्रेष्ठत्व प्रदान करता है।
अतः मनुष्य को भक्ति मार्ग का अवलंबन करना चाहिए। ताकि हम कुविचारों से दूर रह सकें।
महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआl