Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि 23 मार्च को

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ विधि 23 मार्च को

देवास। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ विधि आगामी 23 मार्च को पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में आयोजित होने जा रहा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महामंत्री जगदीश काला, कोषाध्यक्ष पवन मुन्या, वही प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला, महामंत्री संजय मुजावदिया, कोषाध्यक्ष धीरज सहित सहित संपूर्ण कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी। निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, निवृतमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक पोरवाल ने बताया कि संगठन के निर्वाचन के पश्चात शपथ का कार्यक्रम 23 मार्च को रखा गया है। युवा संगठन के सभी सम्माननीय पदाधिकारी, सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शपथ पूर्व न्यायमूर्ति सुशील कुमार पोरवाल इंदौर द्वारा कराई जाएगी। अध्यक्षता अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सांसद अनिल फिरोजिया उज्जैन,  संरक्षक बंशीलाल धनोतिया एडवोकेट, विधायक विपिन जैन मंदसौर, पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी, पोरवाल महासंघ के पूर्व महामंत्री मुकेश गुप्ता नाहरगढ़, पोरवाल चेरिटी.ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, समाज सेवी मुकेश काला पोरवाल, प्रचारमंत्री देवीलाल फरक्या, गरोठ नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता शामगढ़, एडवोकेट देवेन्द्र मरच्या, समाज सेवी प्रकाश डबकरा पिपलियामंडी महासभा उपाध्यक्ष  मनीष मुजावदिया  महासभा उपाध्यक्ष नागेश्वर जी गुप्ता आलोट, महिदपुररोड  अध्यक्ष शिवनारायण काला, खरवाकला अध्यक्ष विनोद पोरवाल सहित कई प्रमुख समाज जन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...