एवरेस्ट स्कूल में आस्था और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया
देवास :शंकरगढ़ स्थित एवरेस्ट स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया आज गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में मुख्य अतिथि शासकीय नूतन हा. से. स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ विष्णु वर्मा थे जिनका सम्मान संस्था प्राचार्य द्वारा शाल श्रीफल से किया गया कार्यक्रम में अतिथि परिचय और गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व संस्था प्राचार्य अतुल मद्धव द्वारा बताया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नाटक मंचन कर गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों द्वारा गुरु भक्ति के गीत गाए गये इसके पश्चात अतिथि डॉक्टर विष्णु वर्मा द्वारा पौराणिक कथा सुना कर गुरु भक्ति के महत्व का उल्लेख किया कार्यक्रम सादगी पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य डॉ दीपक धर्माधिकारी द्वारा किया गया।
0 Comments