शहर कांग्रेस ने किया ईद मिलादुन्नबी जुलूस का स्वागत
देवास। हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए ईद मिलादुन्नबी जुलूस का शहर कांग्रेस ने स्वागत किया। जुलूस में चल रहे शहर काज़ी साहब इरफान अहमद अशरफी, नोमान अशरफी एवं अबुल अहमद का कांग्रेस नेताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, गुरुचरण सिंह सलूजा, शाहजी हाशमी, ज़हिर शेख, वसीम हुसैन, प्रहलाद मिस्त्री, संजय रेकवाल, मोनू शर्मा, आबिद कुरैशी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने समाजजन को हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।

0 Comments