Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर कांग्रेस ने किया शिक्षकों का सम्मान

शहर कांग्रेस ने किया शिक्षकों का सम्मान
देवास। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. बी.एस. मालवीय, पूर्व प्रोफेसर भारत सिंह गोयल, प्रो. आदिल खान एवं प्रो. मिर्ज़ा मुशाहिद बेग का कांग्रेस नेताओं ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गर्व है कि आज हमारे पढ़ाए हुए विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुंचे हैं और हमें सम्मानित कर रहे हैं। प्रो. भारत सिंह गोयल ने चार पंक्तियों में अपने विचार रखते हुए कहा  "भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता, बीच में जो टूट जाए वह संकल्प नहीं होता। हार को लक्ष्य से सदा दूर रखना, क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता।" साथ ही प्रो. बी.एस. मालवीय एवं आदिल पठान सर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, गुरचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, रोशन रायकवार, विक्रम पटेल, उमेश झवर, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, रमेश व्यास, राजेश राठौर एवं अनिल गोस्वामी ने भी अपने संबोधन में कहा कि हम सदैव अपने गुरुओं के ऋणी रहेंगे, जिन्होंने हमें सत्य की राह पर चलना सिखाया और समाज को मजबूत बनाने में सक्षम बनाया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार ने माना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वंदना पांडे, मनोज सांगते, इम्तियाज शेख भल्लू, जितेंद्र सिंह गौड़, गोवर्धन देसाई, घनश्याम पटेल, मदनलाल जेठवा, राकेश लश्करी, मुन्ना सरकार, गजेंद्र तोमर, गोलू हाजी, अजय सिंह रघुवंशी, सुनील यादव, अविनाश जेठवा, हुकुम सिंह चीलोरिया, संजय रेकवाल, प्रहलाद मिस्त्री, धीरेंद्र तोमर, जहीर शेख, शाजी हाशमी, मोहित शर्मा, दीपेश हरोड़े, यशवीर गोयल, अनिल वर्मा, जयप्रकाश मालवीय, आकाश चौहान, कैलाश धावलिया, सैयद आरिफ एवं अबरार अहमद सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...