Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मगध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन ने राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया

मगध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन ने राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया
देवास। मगध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के कमलेश यादव ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी उद्योगों में कार्य करने वाले श्रमिक परिवारों के साथ स्वास्तिक गार्डन विकास नगर में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, राष्ट्र ऋशि संत दन्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर पधारे अतिथि भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, संघ विभाग सहकारवाह सतीष शर्मा, म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के जिला महामंत्री महेन्द्रसिंह परिहार, ओमप्रकाश रघुवंशी, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जनार्दन पैठनकर, रामेश्वर धाकड़ ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। महेन्द्र परिहार ने मानवता के लिए उषा की किरण जगाने वाला गीत गाया। पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धनंजय गायकवाड ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ पूरे देश में भगवान विश्वकर्मा जयंति को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मना रहा है। मगध के 200 परिवारों का सामूहिक उत्सव प्रेरणा दायक है। आज हमें श्रमिकों की एकता का स्वरूप चाहिये जिससे आने वाले समय में आंदोलन की दिशा और दशा तय की जावेगी। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय हित, उद्योग हित, श्रमिक हित पर कार्य करता है। हम आव्हान करते है कि असंगठित क्षेत्र, संगठित क्षेत्र के श्रमिक एक होकर कार्य करें। इस अवसर पर ब्रज मोहन भदोरिया, अनिल सिंह यादव, सुरेश पांडे, जीवन सिंह मेहरा, सुनील पटेल, ईश्वर भान्दे, मोहन पंवार, अनिल पाटेकर, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, राम सुमिरन पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह परिहार ने किया तथा आभार कमलेश यादव ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...