Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय दिव्यंगिता दिवस पर शासकीय मा वि क्रमांक 3 में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय दिव्यंगिता दिवस पर शासकीय मा वि क्रमांक 3 में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित

देवास: समग्र शिक्षा अभियान की समावेशित शिक्षा के अंतर्गत दिनांक 03 दिसम्बर 2025 के कार्यक्रम मा.वि.क्र.3 देवास में किया गया। कार्यक्रम में देवास जिले समस्त दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद (गोला फेक, निम्बु रेस, कुर्सी दोड़), नृत्य, गायन, चुटकुले, भाषण, कविता आदि गतिविधिया की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा के समक्ष श्रवण बाधित एवं दृष्टिबाधित बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुती दी। जिसकी सराहना मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा की गई।  इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए शिक्षको को प्रेरित किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। खेलकुद प्रतियोगिता शुभारंभ रंगीन गुब्बारे उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक श्री अजय कुमार मिश्र, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण से श्रीमती संगीता यादव, सहायक परियोजना समन्वयक (आईईडी) श्रीमती रेनू गुप्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन बीआरसी देवास श्री किशोर वर्मा ने किया गया।
आभार श्री सुरेश कुमार ठाकुर, प्रधानाध्यापक, मा.वि.क्र.3 देवास ने माना। कार्यक्रम में सीडब्ल्युएसएन से श्री सुरेन्द्र सिंह खीची एवं मा.वि. क्र.3 का समस्त स्टॉप ने पूर्ण सहयोग साथ दिव्यांग बच्चो की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया गया। जिले समस्त एमआरसी एवं जिला शिक्षा केंद्र देवास से श्रीमती शीतल मालवीया, श्री अंकित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...