Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बाबा साहब अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को अधिकार संपन्न बनाया,शहर कांग्रेस ने मनाई उनकी पुण्यतिथि

बाबा साहब अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को अधिकार संपन्न बनाया,शहर कांग्रेस ने मनाई उनकी पुण्यतिथि                                              
 देवास: बाबा साहब अंबेडकर इस देश के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने देश के हर वर्ग के लिए काम किया उन्हें अधिकार संपन्न बनाया आज हम जिस प्रजातंत्र में स्वच्छंदता के साथ अपनी बात कह रहे हैं रह रहे हैं यह सब अधिकार  बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हमें दिए हैं। उक्त विचार बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस द्वारा उज्जैन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने व्यक्त किए इसी के साथ कहा कि बाबा साहब ने देश के हर वर्ग को ऊपर उठाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने युवाओं से कहा कि शिक्षा को अपना अधिकार बनाये यह किसी एक वर्ग के लिए नहीं पूरे देश के युवाओं के लिए उनका आव्हान था इसका परिणाम है कि आज हम सु शिक्षित देश की गिनती में आ रहे हैं।                              आज के दिन हम संकल्प ले कि हम बाबा साहब के बताएं मार्ग पर चलकर देश के हर वर्ग को साथ लेकर काम करेंगे यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। इसी के साथ सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई गई।                              कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार रूपेश कल्याने ने माना।                                     इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा गुरु चरण सिंह सलूजा नज़र शेख़ ज्ञान सिंह दरबार विक्रम मुकाती डॉ मंसूर शेख भागीरथ मालवीय अनिल गोस्वामी कल्याण सिंह पवार निलेश वर्मा मनोज सांगते अजय सिंह राजोदा राजेश राठौर चंद्रपाल सिंह सोलंकी दिलीप सिंह पंकज धारू महेंद्र धारू मदन लाल जेठवा सुजीत सांगते श्री कांत खरे गुल्लू मंगानी दीपेश हरोडे राजेश देवड़ा कल्लू भाई राष्ट्रीय हाफिज घोसी आरिफ़ मेव डेनी पहलवान मोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...