देवास। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई मे वार्ड 39 के दिनेश पाण्डे के द्वारा उपस्थित होकर पूर्व मे जनसुनवाई मे पानी लिकेज होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उक्त शिकायत का निराकरण समय सीमा मे करवाने पर महापौर को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
भरत कुमार लक्ष्मीनारायण के द्वारा महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनो ओर हार फूल की दुकानों के अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने, वार्ड 17 रसुलपुर के निवासीगण अरशद अली, इमरान अली कुरबान अली आदि के द्वारा रसुलपुर का नाम रामपुर की जगह पुनरू रसुलपुर रखने आदि सहित अन्य नागरिकों ने निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन महापौर को दिये गये।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्याओं के समाधान के बाद आवेदकों को स्वयं जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मूल उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करना है।
हितग्राहियों को खाद्य व अखाद्य लाइसेंस का वितरण
जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा के साथ 8 व्यवसाईयों को खाद्य व अखाद्य लायसेंसो का वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, कार्यालय अधीक्षक अशोक देशमुख, उमेश चतुर्वेदी, विशाल जगताप, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम प्रजापति विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे सहित व्यवसाई व नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments