अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग स्पर्धा,,अपने एज ग्रुप में देवास के हेमंत वर्मा ने अंतिम पांच दिनों में देवास से सोमनाथ तक साइकिल यात्रा की
देवास अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग स्पर्धा टुर डे 100 में देवास के हेमंत वर्मा अपने ऐज ग्रुप में प्रथम स्थान पर तथा कुल 1100 प्रतियोगियों में टॉप 10 में आठवां स्थान बनाया, वहीं प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, देवास के ही विमल बाजपेई ने इस स्पर्धा में 12 स्थान अर्जित किया साथ ही प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे। गत वर्ष भी हेमंत वर्मा अपने ऐज ग्रुप के 272 प्रतिभागियों में द्वितीय स्थान पर रहे थे।
प्रतिस्पर्धा के दौरान हेमंत वर्मा ने 100 दिन में 7300 किलोमीटर साइकिल चलाकर 60300 मी का एलिवेशन भी प्राप्त किया। इस स्पर्धा में 20-20 दिन के पांच स्टेज होती है जिसमें प्रत्येक स्टेज में 10000 मीटर के एलिवेशन पर 1000 पॉइंट मिलते हैं।
इस कारण अधिकतम पॉइंट एलिवेशन से प्राप्त हुए, जबकि विमल बाजपेई ने 6340 किलोमीटर साइकिल चलाकर 53630 मी का एलिवेशन प्राप्त किया। दोनों ने प्रतियोगिता के सभी 49 चैलेंज पूर्ण किए। प्रतियोगिता के दौरान अंतिम पांच दिनों में आप दोनों ने इंदौर के गणेश प्रसाद काले तथा राजेश हिरानी के साथ इंदौर से सोमनाथ तक लगभग 800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा चार दिन में पूर्ण की। पूर्व में भी आप दोनों इसी ग्रुप के साथ अयोध्या तक तथा उज्जैन से श्रीनाथ सांवरिया जी तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं।

0 Comments