अभा ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज मनाएगा महामना और अटल जी की जयंती
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई जाएगी। 
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में 25 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 9 बजे सिविल लाइन चौराहे पर पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई जाएगी। महासंघ के युवा अध्यक्ष छोटू पांडे एवं विमल शर्मा ने बताया कि प्रातः महामना की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात समस्त ब्राह्मण बंधुओ द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात समस्त समाज जनों द्वारा बालगढ़ चौराहे पर स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ब्राह्मण गौरव पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया जावेगा। महामंत्री दीपेश कानूनगो, संजय दुबे, महेंद्र व्यास, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने महासंघ युवा संघ एवं महिला संघ के समस्त पदाधिकारी व ब्राह्मण बंधुओ से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें। उक्त जानकारी महामंत्री डॉ रितेश शर्मा ने दी।