Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संगठन सृजन अभियान के तहत आपको मौका दिया है पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है- गौतम

संगठन सृजन अभियान के तहत आपको मौका दिया है पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है- गौतम

देवास। शहर जिला कांग्रेस देवास में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदित जारी सूची के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी संजय दत्त, सुरेंद्र सिंह शेरा व शहर जिला अध्यक्ष प्रयास गौतम की सहमति से देवास विधानसभा में समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिनमे सर्वश्री नीरज नागर बिल्लू, रूपेश कल्याणे, ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, उत्तर भाग, दिलीप सिंह सोलंकी बजेपुर है। बुधवार को सभी पांचो ब्लॉक अध्यक्षों को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के निवास पर मुलाकात के लिए आए ब्लॉक अध्यक्षों का अंग वस्त्र व फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इसी के साथ संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस संगठन ने आपको संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया है। आप जानते हैं कि इस समय यह पद बहुत ही चुनौती भरी जिम्मेदारी हे आपको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना है, ब्लॉक अध्यक्ष की प्रक्रिया में भौगोलिक, सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व का संतुलन बने इन बातों को दृष्टिगत रखने का भी प्रयास किया गया है। वही सब को साथ लेकर भी चलना है मेरा आप से अनुरोध है कि जन-जन तक हम सरकार की नाकामियों को पहुंचाएं आम नागरिकों के हक में लड़ाई लड़े यही हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरु चरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, रोशन रायकवार, सुजीत सांगते, गोवर्धन देसाई, समाधान गौतम, दीपेश कानूनगो, शाजी हाशमी, जहीर शेख, विशाल यादव, अविनाश जेठवा, शहंशाह मिर्जा, ऋषभ यादव, प्रथम पवार,   बृजभूषण शुक्ला, दीपेश हरोडे, अनस हिंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...