सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ की प्रादेशिक बैठक संपन्न,,
डॉ. विष्णु प्रसाद वर्मा बने प्रदेश संरक्षकदेवास। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ की प्रादेशिक बैठक 18 दिसम्बर को ठेगडी भवन भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें पेंशनर हितार्थ वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई। इस बैठक में म.प्र. छत्तीस गढ़ के संगठन मंत्री सुुनील किरवई, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्रसिंह चंदेल, बसंत पुरोहित, रमेशचंद्र शर्मा, डॉ. विष्णु प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पी.एन.तिवारी, महामंत्री सुरेश बादल, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित समस्त उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, संगठन मंत्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संभाग व जिले के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। बैठक में डॉ. विष्णु प्रसाद वर्मा को प्रदेश संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। उपस्थितजनों ने श्री वर्मा को बधाई देतेे हुए उनका स्वागत किया।

0 Comments