सेंट्रल इंडिया अकैडमी के छात्र-छात्राओं का सहोदय स्कूल्स एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से विद्यालयों की देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 8 रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर ओवल आल चैम्पियनशीप पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या एवं देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की अध्यक्षा श्रीमती रीटासिंह व निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा व वी.एस. जाॅब, प्राचार्य सतपूड़ा एकेडमी व सचिव देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स द्वारा किया गया। 
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में देवास जिले के करीब 21 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग की डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में विद्यालय के हर्षवर्द्धन नागर ने स्वर्ण एवं शाॅटपुट थ्रो में रणवीर सिंह सेंधव ने स्वर्ण व जेवलिन थ्रो में अनिरूद्ध पाटीदार ने स्वर्ण, हाई जम्प में शिवम पाटिल ने स्वर्ण, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अथर्व चैधरी ने कांस्य एवं 100 मीटर रीले दौड़ में अथर्व चैधरी, शौर्य गोरेडवाल, वीर प्रताप सिंह चैहान, दिव्यराज सिंह सेंधव ने द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में विद्यालय की कु. सुरभि तिवारी ने डिसकस थ्रो में स्वर्ण, कु. लक्षिता वर्मा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण, कु. हिमांशी वर्मा ने लाॅंग जम्प में कांस्य, कु. नखशिखा राजपूत ने हाई जम्प में कांस्य एवं 4ग100 रीले दौड़ ने कु. नखशिखा राजपूत, कु. श्रद्धा पटेल, कु. नेहा वर्मा एवं कु. सिद्धी पाठक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ओवर आल चैम्पियनशीप पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा व कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा द्वारा किया गया तत्पश्चात् सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक को उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित की।