कायाकल्प योजना अन्तर्गत वार्ड 22 मे 12 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का शुभारंभ
देवास। वार्ड 22 मे कायाकल्प योजनान्तर्गत 12 लाख की लागत से जवाहर नगर मे पानी की टंकी के पास का डामरीकरण रोड बनाये जाने का शुभारंभ विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, पार्षद राहूल दायमा, पार्षद प्रतिनिधि बाबु यादव महामंत्री मनीष सोलंकी के साथ मशीन का पूजन कर रोड डामरीकरण कार्य आरंभ करवाया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार की इस कायाकल्प योजना के अन्तर्गत जवाहर नगर मे पानी की टंकी के पास का डामर रोड बन रहा है।
हमारी सरकार के कार्यकाल एवं हमारी विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में देवास मे चहुंमुखी विकास कार्य बिना भेदभाव से कर रहे है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री वर्मा ने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं उपस्थित सभी का आभार माना। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीरसिह रघुवंशी, विपुल अग्रवाल, रहवासी सुनिल पथरोड, तरूण मोदी, संजु मालवीय, मुकेश पांचाल व बडी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही।
0 Comments