राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर चिकन, माँस, मछली व पशुवध गृह, दुकानें रहेंगीं बंद
देवास। शुक्रवार 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध ग्रह एवं चिकन, माँस मटन एवं मछली विक्रय की दुकाने एवं समस्त प्रकार के नानवेज होटल बंद रहेंगें उक्त निर्देश गांधी जी के निर्वाण दिवस पर शासन निर्देशानुसार आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर को शहर के समस्त चिकन मटन, मछली विक्रय की दुकानें बंद रखने के सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त के निर्देश के पालन में स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सभी व्यवसायकों/होटल, दुकानों के संचालकों को सूचना पत्र दिये गये है। 30 जनवरी को उक्त दुकानें/होटलें खुली पाई जाती हैं तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 की उप धारा (1) में उल्लेखित नियमों के अनुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी।

0 Comments