देवास 16 जनवरी 2026 [शकील कादरी] "खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026" का आयोजन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के किया जा रहा है। जिसकी बैटन रिले टार्च को देवास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं सेना गाडरिया जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी को भोपाल से आये दल प्रभारी शिव कुमार तोमर तथा तौफीक खान ने टार्च सौंपी। जिला अध्यक्ष ने देवास जिले के खिलाड़ियों को बैटन टार्च सौंप कर आगे बड़ाया। टार्च श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंची जहाँ पर खेल संघ एवं खिलाड़ियों द्वारा स्वागत कर इन्दौर के लिए रवाना कराई। यहा बैटन टार्च रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर भोपाल पहुँचेगी। जिसमें विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी गण एवं खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

0 Comments