देवास। 78 वे भारतीय सेना दिवस के अवसर सैनिकों,भूतपूर्व सैनिकों, एनसीसी के बच्चों द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गंतव्य तक पहुँची । मार्ग में विभिन्न संगठनो द्वारा जोश जूनून ओर जज्बे के साथ रेली का स्वागत अभिनंदन किया गया। डायमण्ड चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रामवंशज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह पंवार व प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ठा. रविन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में सेना वाहन रैली का पुष्प वर्षा ओर तिंरगे मफलर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासभा संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक, राजनीति, धार्मिक संगठनों के उमेश झंवर, शरीफ मामू , जितेंद्र सिंह मोंटा दरबार, दीप सिंह, नीलेश वर्मा, मोहन राजपूत, मनोहर सिंह मकवाना, आनंद ठाकुर, गायक सलिम् भाई ,मुबारिक मंसूरी, कृपाल सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह, जगदीश सिंह तथा व्यापारी बंधुओ ने उत्साह पूर्वक अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। उक्त जानकारी आ.भा.क्ष.महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ठा. रविन्द्र सिंह पंवार ने दी।

0 Comments