देवास। प्रति बुधवार को निगम मे की जाने वाली महापौर जनसुनवाई में नागरिकों के द्वारा निगम संबंधि शिकायतों के आवेदन निराकरण करवाये जाने लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अ्रगवाल को दिये। महापौर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से जनसुनवाई मे ही चर्चा कर निरकारण करवाने के निर्देश दिये। प्राप्त आवेदनों में सुपर मार्केट के आसपास अस्थाई अतिक्रमण हटावाये जाने एवं मुखर्जी नगर अचआईजी निवासी द्वारा अपने निवास के सामने चेम्बर खाली कराने व सिवरेज लाईन डालने संबंधि आवेदनों पर महापौर ने संज्ञाान मे लेते हुए 3 दिवस में निराकरण किये जाने के साथ ही किये गये कार्याे से अवगत कराने के निर्देश दिये। शेष 5 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा मे निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। के निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि के स्वीकृति पत्रों तथा 3 व्यवसाईयों को खाद्य व अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, प्र. कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्द्र रघुवंशी, राजेश कौशल, जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रवीण पाठक, मुन्ना कुरैशी, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल एवं व्यवसाई व हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments