Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अनुशासित आचरण ही लक्ष्य तक पहुंचाता है--शिवनंदन प्रजापति,,श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण।

अनुशासित आचरण ही लक्ष्य तक पहुंचाता है--शिवनंदन प्रजापति,,
श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण।                        
देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक शिक्षा शिवनंदन प्रजापति थे। विशेष अतिथि के रूप में बगाना हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अजय सोलंकी,नूतन स्कूल के प्राचार्य अशोक साहू एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर लाल पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा ने की। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य के के मिश्रा, जनशिक्षक सहज सरकार, एन सी सी अधिकारी राधेश्याम सोलंकी, वरिष्ठ शिक्षिका पम्मी नाथ, निर्मला पंवार, प्रीति जोशी ने किया। विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन प्राचार्य के के मिश्रा ने करते हुए सत्र में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत करवाया। संस्था के शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने बताया कि संस्था की वर्षभर विविध गतिविधियों में तथा साहित्यिक, सांस्कृतिक,विज्ञान,क्रीड़ा, एन सी सी, एन एस एस, में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना नितांत आवश्यक है, विशेषकर छात्र जीवन में।एक अनुशासित विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।अपने अनुशासित,संस्कारित आचरण से समाज में एक अनुकरणीय छवि स्थापित कर सकता है।आप सभी अच्छी शिक्षा ग्रहण करें,अपना,अपने परिवार समाज का नाम रोशन करें। पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सफलता हासिल करने का यह जज्बा हमेशा बनाए रखें।अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए अथक मेहनत करें। अजय सोलंकी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं छात्रों को करियर सम्बन्धी  जानकारी भी दी गई तथा  मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लोकेश सांवलिया एवं सादिया खान ने किया एवं आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे।                             

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...