देवास। निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर की वसुली निगम सीमा क्षेत्र के संपत्तिकर दाताओं से करने हेतु आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं उनके सहायकों का लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्यानुरूप वसुली करने के निर्देश दिये गये है। बकाया संपत्तिकर की वसुली की समीक्षा आयुक्त के द्वारा निगम बैठक हाल मे की गई।
लक्ष्यानुरूप वसुली नही करने पर वसुलीकर्ताओं का वेतन कटा
वार्ड 28, 29, 31, 37, 38, 43, 44, एवं 45 के प्र. सहायक राजस्व निरीक्षकों ने दिये गये साप्ताहिक लक्ष्य अनुरूप वसुली नही करने पर 3 दिवस के वेतन काटने के साथ ही जलकर की वसुली मे भी उपयंत्रियों को प्रगति लाने हेतु आयुक्त ने कहा।
लक्ष्यानुरूप वसुली करने पर आयुक्त ने की प्रशंसा
वार्ड 4, एवं 13 के प्र. सहायक राजस्व निरीक्षकों के द्वारा लक्ष्यानुरूप वसुली करने पर आयुक्त ने प्रशंसा करते हुये प्र. राजस्व अधिकारी को जिन बकायादारों को संपत्तिकर के न्यायालयीन आदेश के बिल तामिल किये गये थे उन बकायादारों द्वारा लोक अदालत मे भी बकाया राशि जमा नही की है उन पर न्यायालयीन कार्यवाही के प्रकरण तैयार कर कार्यवाही करने हेतु कहा।
संपत्तिकर के बकायादारों पर करें कुर्की की कार्यवाही
जिन बकायादारों द्वारा राशि जमा नही की जा रही है और ऐसे बकायादार जिन्होनें लोक अदालत मे भी संपत्तिकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि जमा नही की उन पर कुर्की की कार्यवाही के साथ दुकानें सील करने के निर्देश दिये।
कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली नही करने पर 7 दिवस का वेतन काटें
कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर आयुक्त के आदेश अनुरूप वसुली नही करने पर वार्ड 14, 15, 34, 35, 38, 39 के वसुलकर्ताओं के 7 दिवस के वेतन काटे जाने के साथ वार्ड 44 के वसुलीकर्ता की वेतन वृद्धि रोकी गई।

0 Comments