अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की निगम ने की कार्रवाई
देवास। नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गाे चौराहों पर व्यवसायिकों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाए जाने का कार्य नगर निगम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में केला माता मंदिर के मुख्य मार्ग पर छोटे व्यवसाई एवं बड़े व्यवसाईयों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय चला रहे हैं। जिनको नगर निगम द्वारा पूर्व में समझाईश भी दी गई थी तथा छोटे व्यवसायको के लिए शारदा माता मंदिर के पीछे निगम की खुली भूमि पर अपना व्यवसाय चलाये जाने हेतु कहा गया था किंतु छोटे व्यवसाय ठेला द्वारा सडक पर अतिक्रमण कर तथा दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के सामने रोड पर अतिक्रमण कर अपनी हदों से आगे आकर सामग्री बिक्री कर व्यवसाय किया जा रहा है।
जिसको हटाये जाने का कार्य आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में किया गया। बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चौराहे के रोड पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान पर सामान हटाए जाने की कार्रवाई कर रूपये 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। इसी के साथ अन्य दुकानों के सामान भी जप्त किए गए एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया
और हिदायत दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण किया जाता है तो पुनरू कार्रवाई कर सामग्री जप्त कर ली जावेगी। कार्रवाई में निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हमेन्त उबनारे, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, संदीप, विजय, अनूप सांगते, दरोगा अबरार पठान व रिमूवल गैंग उपस्थित रही।
0 Comments