देवास। वार्ड 22 में कायाकल्प अभियान 2.0 के अन्तर्गत जवाहर नगर स्थित आनंद ऋषी नगर में डामर रोड के निर्माण को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को प्राप्त शिकायत अनुसार गुणवत्ता की जांच के लिये कहा। ठेकेदार द्वारा किये गये सडक निर्माण की गुणवत्ता मे कमी पाई जाने तथा मानक स्तर पर कार्य नही होने पर उक्त डामर सडक को जेसीबी के माध्यम से उखाडनें की कार्यवाही की गई।
स्वंय के व्यय पर ठेकेदार करे सडक निर्माण
उल्लेखनिय है कि निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य मानक स्तर पर हो एवं गुणवत्ता युक्त कार्य कराये जाने के निर्देश आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके अन्तर्गत कायाकल्प योजना 2.0 में आनंद ऋषी नगर में 20 लाख की लागत से हाल ही मे की गई सडक निर्माण गुणवत्तायुक्त नही पाये जाने पर निगम जेसीबी के माध्यम से सडक निर्माण को उखाड देने की कार्यवाही की गई। की गई कार्यवाही के अन्तर्गत ठेकेदार को उक्त डामर सडक स्वंय के व्यय पर पुनरू निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया।
ठेकेदार द्वारा समयावधि के कार्याे में सुधार कार्य नही होता है तो होगी कार्यवाही
आयुक्त के निर्देशन में चल रहे निर्माण कार्य या किये जा चुके निर्माण कार्य की संधारण समयावधि में किये गये सडक निर्माण या निगम के अन्य निर्माण कार्याे में कमी पाई जाती है या सुधार कार्य होना है उन कार्याे को ठेकेदार के स्वयं के व्यय पर कार्य कराने के निर्देश आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिये। ठेकेदार द्वारा संधारण समयावधि के कार्याे में सुधार कार्य नही किया जाता है तो संबंधित ठेकेदारों की जमा अमानत राशि राजसात कर ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही भी की जावेगी। कार्यवाही के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, निगम उपयंत्री भूमिका जैन व वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments