Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कराटे से निखर रहा है बच्चों का व्यक्तित्व: ग्रेडिंग परीक्षा में 10 खिलाड़ी सफल

कराटे से निखर रहा है बच्चों का व्यक्तित्व: ग्रेडिंग परीक्षा में 10 खिलाड़ी सफल
देवास। ब्रिलियंट मार्शल आर्ट्स एकेडमी एवं चाईबासा स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 8 रेडवाल कॉलोनी, लक्ष्मी बेकरी के पास, भागीरथ पूरा, इंदौर स्थित श्री सेप्लिंग एकेडमी में रेनबुकान कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया। ग्रेडिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इंडियन रेनबुकान कराटे डू एसोसिएशन की ओर से सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम (ब्लैक बेल्ट, आठवां डान) द्वारा प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सफल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं — रियांश सेंगर, रिधिता खत्री, गौरांगी यादव, काशवी तिवारी, पराश्री यादव, ग्रंथ धरांगबर, लक्ष्य चौहान, दर्श कटारिया, वेदिका पांडेय एवं दक्ष मनकेले। इस अवसर पर मास्टर सईद आलम ने अपने उद्बोधन में कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक सुदृढ़ता का माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच से विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अस्मिता पाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कराटे जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर सुरेश कुमार पाल, कोच प्रमेन्द्र वासनिक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साक्षी यादव ने किया तथा भूमिका वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...