समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा
देवास। निगम बैठक हाल में प्रति सप्ताह आहूत की जाने वाली समयावधि पत्रों की समीक्षा के अन्तर्गत सोमवार 02 मार्च को आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित जानकारी तथा पीएम स्वनिधि अन्तर्गत विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने संबंधी में जानकारी लेते हुए क्रेडिट कार्ड पर फोकस करने हेतु निर्देश दिये। ईकृ केवाईसी एवं वेरिफिकेशन तथा नवीन आवेदनों की जानकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी से ली तथा ई केवायसी पर ध्यान आकर्षण करते हुए लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कहा। आयुक्त ने आवारा मवेशी/आवारा श्वानों से संबंधित शिकायतों पर चर्चा कर आवारा मवेशियों एवं आवारा श्वानों को पकड़ने के निर्देश दिये। समस्त उपयंत्रियों को वार्डवार बिल्डिंग परमीशन से संबंधित कम्पांउडिंग के दिये लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने से आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। नये सड़क निर्माण तथा पूर्व में की गई सड़क निर्माणों के चलते चेम्बरों का लेबल उपर नीचे होने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई उत्पन्न होने से चेम्बरों का लेबल मेन्टेनेन्स करने हेतु संबंधित अधिकारी को कहा। विद्युत खपत एफिशिएन्सी को लेकर प्रापर भौतिक सत्यापन करने हेतु कहा। आयुक्त ने समयावधि पत्रों एवं सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण करने हेतु सभी अधिकारियों को कहा।
0 Comments