Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

त्यौहार से पहले कर्मचारियों को मिली राहत, राष्ट्र सफाई कर्मचारी महासंघ ने आयुक्त का किया सम्मान

त्यौहार से पहले कर्मचारियों को मिली राहत, राष्ट्र सफाई कर्मचारी महासंघ ने आयुक्त का किया सम्मान
देवास। नगर निगम में त्योहार से पूर्व कर्मचारियों के एरियर की राशि दिलाए जाने पर हर्ष का वातावरण रहा। नगर निगम आयुक्त द्वारा कर्मचारियों की लंबित एरियर राशि त्योहार से पहले दिलवाए जाने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने आभार व्यक्त किया। महासंघ के शहर अध्यक्ष शंकर सांगते के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आयुक्त दलीप कुमार से भेंटकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा पूरे नगर निगम परिवार की ओर से होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से भी आयुक्त को अवगत कराया गया। आयुक्त श्री कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल धोलपुरे, अनिल टांक, राजेश सांगते, ओमप्रकाश फतरोड, रितेश सांगते, अमर सांगते, नितिन खत्री, शिव खत्री, नितेश सांगते, महेश बिरगड़े, राज सांगते, अन्नू सांगते, संदीप सांगते, कृष्णा भैरवे, अंकित सांगते, संजू भैरवे, शोहेब खान, विजय खत्री सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...