Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त ने किया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण, देखी प्लांट की व्यवस्था

आयुक्त ने किया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण, देखी प्लांट की व्यवस्था
देवास। नगर निगम का गीले एवं सुखे कचरे का निष्पादन कार्य बायपास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर होता है। ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर शहर के सभी वार्डाे से कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से गीला एवं सुखा कचरा निष्पादन कार्य के लिए डाला जाता है। जिसमें कुछ वाहनों में गीला एवं सुखा कचरा एकत्रित होकर एक साथ मिलकर आने की सूचना पर आयुक्त दलीप कुमार ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को सख्त चेतावनी देते हुए ट्रेंचिंग ग्राउण्ड का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर गीला कचरा एवं सुखा कचरा प्रथक्कीकरण तथा सीएनडी वेस्ट प्लांट को देखा। आयुक्त ने ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित एमआरएफ के प्रबंधक श्री कोचालय को सुखे कचरे का निपटान सही तरीके से करने हेतु निर्देशित किया तथा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पर दुर्घटना में मृत पशुओं को ससम्मान कम्पोस्ट पिट समाधि में निराकृत करने के कार्य को देखा। जो सही पाया गया। आयुक्त ने ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित गार्डन को पूर्ण रूप से मेन्टेन करने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...