म प्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
देवास। 13 मार्च को म प्र राज्य कर्मचारी संघ के आव्हान और बैनर तले जिला देवास इकाई के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में (शिक्षक पात्रता परीक्षा) टीईटी के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले पर सरकार द्वारा रिव्यू पिटीशन लगाने की मांग की गई। राज्य कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारीगण , कार्यकर्तागण एवं जिले के अधिकांश शिक्षकगण भोपाल चौराहे से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन का वाचन राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने किया तथा आभार जिला सचिव रविंद्रपाल सिंह तंवर ने व्यक्त किया। ज्ञापन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष मंडी प्रकोष्ठ मुकेश चौधरी, राजेश वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सहज सरकार प्रदेशमंत्री, जिला उपाध्यक्ष गण दिनेश जिनवाल,धर्मेंद्र पाटीदार,दशरथ सिंह सेंधव, आशुतोष धारीवाल,दिनेश कुमावत शिवनारायण चौधरी,सुदामा श्रीवास , महेश राठौर,दीपक राय,ओमप्रकाश जाधव, राजेश शर्मा,दुर्गेश जाजू,कुलदीप शर्मा, जुगल पटेल,ज्योति वाडेकर,प्रिया शर्मा चेतना चौबे रानी पांचाल छाया वैष्णव, अबीता जॉन, पुरुषोत्तम सिसोदिया, अभिजितसिंह बेस, अजय सिंह गौड़, दिनेश चौधरी, हजारीलाल चौहान,दिनेश व्यास, श्याम सिंह सेंधव अरुण मिश्रा, धर्मवीरसिंह नरवरिया साबिर शेख, विजय त्रिवेदी, लखन पटेल,जुगल पटेल आदि उपस्थित रहे।
0 Comments