Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अच्छाई की हमेशा जीत होती है,,, शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाई गई होली

अच्छाई की हमेशा जीत होती है,,, शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाई गई होली
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में होली उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया ।प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए सभी त्यौहार मनाये जाते हैं। सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने सरस्वती एवं श्री कृष्ण  पूजन किया । कार्यक्रम के अतिथि श्री मुकुल रघुवंशी ने बताया कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है और बुराई को हारना ही पड़ता है। बच्चों को हिरण्य कश्यप एवं भक्त प्रहलाद  और होलिका का वृतांत विस्तार से बताया गया। सभी बच्चों ने एक दूसरे के साथ सूखे रंग की होली खेली। बच्चों को मिठाई एवं आइसक्रीम  वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मालवीय , श्रीमती प्रियंका गौड़ ,सूर्यबाला बघेल एवं पालकगण उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट का सदस्यों ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...