Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण व जल संरक्षण के संदेश के साथ साइकिल यात्रा को देवास से विदाई

पर्यावरण व जल संरक्षण के संदेश के साथ साइकिल यात्रा को देवास से विदाई
देवास। भारत विकास परिषद, मध्य भारत पश्चिम प्रांत के प्रांतीय समूह गान संयोजक हेमंत वर्मा जनचेतना, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से साइकिल द्वारा पूरे प्रांत की यात्रा पर निकले हैं। इस अभियान के अंतर्गत वे प्रांत की विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे तथा राष्ट्र के इस महाअभियान में सहभागिता के लिए जागरूकता फैलाएँगे। हेमंत वर्मा एक अनुभवी साइकिलिस्ट हैं और पूर्व में देवास से सोमनाथ, नाथद्वारा एवं अयोध्या तक की प्रेरणादायी साइकिल यात्राएँ कर चुके हैं। विगत पाँच वर्षों में उन्होंने लगभग 65,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय दिया है। 60$ आयु वर्ग में भी उनकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं। इसी वर्ष आयोजित इंटरनेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता एचडीओआर-2025 में उन्होंने अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सभी आयु वर्गों में टॉप-10 में आठवाँ स्थान हासिल कर देवास नगर को गौरवान्वित किया है। आज प्रातः भारत विकास परिषद, देवास शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुबह 6 बजे श्री हेमंत वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें इस प्रेरणादायी यात्रा के लिए भावभीनी विदाई दी तथा उनकी सफल और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मीणा राव, कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण, अशोक जाधव, डॉ. सुनील लाड, सुरेश डसानिया, मुकेश गर्ग, कीर्ति चव्हाण, मनीष माहेश्वरी, स्वप्निल वर्मा, मीना वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। हेमंत वर्मा की यह पर्यावरण एवं जल संरक्षण जनजागरण यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है तथा विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने वाली है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...