देवास । वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई देवास द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने होली से पूर्व पर भक्ति, रंगों और नारी शक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई, इस मौके पर भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह फाग उत्सव न केवल होली के रंगों और रस का उत्सव था, बल्कि समाज में एकजुटता, सांस्कृतिक धरोहर और नारी सशक्तिकरण का भी सुंदर प्रतीक साबित हुआ। पूरे आयोजन में प्रेम, सौहार्द और उल्लास का अद्भुत मेल देखने को मिला, जिसने सभी प्रतिभागियों के मन को प्रसन्न किया। कार्यक्रम की खास आकर्षण श्रीकृष्ण के रूप में मोहिनी गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति रही। उनका आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया तथा विशेष सराहना प्राप्त की। आयोजन के संयोजन की जिम्मेदारी रेशु गुप्ता एवं संगीता मेहता ने कुशलता से निभाई, जिसके फलस्वरूप पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजू बाला जैन, सरिता महाजन, अरुणा सोनी, नगर अध्यक्ष रुपाली गुप्ता, रीना जैन, रितु गुप्ता, राष्ट्रीय सोनी, लीना महाजन, रीमा विजयवर्गीय, मोना छाबड़ा, माधुरी पोरवाल, प्रीति महाजन, मायशा सोमानी एवं शिवाज्ञा सोमानी सहित वैश्य समाज की अनेक सम्माननीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी नेहा गुप्ता ने प्रदान की, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव रूपल सोमानी ने किया।

0 Comments