Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अविरल साहू का भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM ) में चयन,,वर्तमान में सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत

अविरल साहू का भारतीय  प्रबंधन संस्थान (IIM ) में चयन,,वर्तमान में सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत

देवास : नूतन हायर सेकेंडरी  संकुल के प्राचार्य श्री अशोक साहू के पुत्र अविरल साहू का चयन  भारतीय प्रबंधन संस्थान  लखनऊ में हुआ। 
अविरल के पिता श्री अशोक साहू ने बताया कि छोटे पुत्र का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधकीय संस्थान लखनऊ में हुआ। यह सभी के लिए गौरव का क्षण है।
अविरल साहू ने स्कूली  शिक्षा विंध्याचल स्कूल से प्राप्त की। इसके पश्चात भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कॉलेज (मेनिट )से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।  वर्तमान में बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। अविरल साहू ने बताया कि अपने पिता की प्रेरणा से उन्होंने नौकरी में रहते हुए इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं कठिन परिश्रम को देते हैं। पिता श्री अशोक  साहू ने बताया कि अविरल बचपन से ही लग्नशील एवं मेहनती छात्र रहा है। इसी का परिणाम है  कि  इतनी अच्छी उपलब्धि प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरि सिंह भारती, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी ,सी एम राइस प्राचार्य देवेंद्र बंसल, सहायक संचालक  शिव नंदन प्रजापति, एडीपीसी सावन पाटीदार, ओ पी दुबे, बी ई ओ अजय सोलंकी,नूतन संकुल के महेश सोनी, विमल राठौर,आतिश कनासिया,नरेंद्र नरवरिया, साईनाथ स्कूल के संचालक शकील कादरी, एवं सभी शिक्षक साथियों ने हर्ष प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...