अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मप्र के आह्वान पर 8 अप्रैल को धरना देकर रैली निकाल कर ज्ञापन दिया जाएगा
देवास। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा म प्र के आह्वान पर’वरिष्ठता बहाली के समर्थन में एवम टेट के विरोध में त्रिस्तरीय कार्यक्रम का आव्हान किया गया है,, इस संबंध में 6 अप्रैल 2026 को संयुक्त मोर्चा जिला देवास की एक बैठक मल्हार समृत्ति मंदिर देवास में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित राजेन्द्र सेंधव एवम दिनेश चौधरी ने बताया कि म प्र में अभूतपूर्व एकता के साथ सभी सँगठंन एकता के साथ अपनी प्रमुख मांग नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के समर्थन एवम अव्यवहारिक टीईटी के विरोध में 8 अप्रैल को जिला स्तरीय, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय एवम 18 अप्रैल को भोपाल में महाधरना एवं आंदोलन किया जा रहा है। पं अरुण मिश्रा, पुरुषोत्तम सिसोदिया ने बताया कि हम अव्यावहारी व्यवस्थाओं के विरोध में शिक्षक साथी सड़क से संसद तक संघर्ष को तैयार है।कार्यक्रम इस प्रकार है
दिनाँक 8 अप्रैल को शाम 4 बजे बी एड कॉलेज पर एकत्रित होकर शाम 4 से 5 बजे के बीच जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। अजय सिंह गौड़, हुकम सिंह चावड़ा, हजारी लाल चौहान, के के मिश्रा,दिनेश कुमार व्यास, जसमत सिंह कुशवाह, राधेशयम सोलंकी, नीला रायकवार एवं स्वाति पंड्या, राधेशयम सोलंकी, दिनेश निगम, हिमरत सिंह तोमर,साबिर शेख, धर्मवीर नरवरिया, जितेंद्र मालवीय ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की है।

0 Comments