Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते चार पदक

खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते चार पदक
देवास। राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देवास जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में सफलता हासिल की। 7 से 8 वर्ष आयु वर्ग में 20 किलो से कम भार वर्ग में एक खिलाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 9 वर्ष से कम आयु वर्ग के 25 किलो से कम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया गया। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग के 25 किलो से कम भार में यतिक चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के 30 किलो से कम भार वर्ग में रणवीर यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कराते एसोसिएशन जिला देवास के अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्यक्ष मीना राव, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम तथा कोच आतिश माली, हर्ष चौहान और ऋषभ यादव ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर सपना मैडम, विजय ज्योति अकादमी के डायरेक्टर दिलीप सिरवाल, जितेंद्र नागर, शैलेन्द्र सिंह गौड़ एवं अशोक सिंह गौड़ ने भी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...