Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण-------उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता एवं तौल की जा रही बोरियों के वजन की जांच की, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने  राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
-------
उपार्जित गेहूं की गुणवत्ता एवं तौल की जा रही बोरियों के वजन की जांच की,  व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
         देवास : जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 + बोनस 40  रूपये प्रति क्विंटल कुल 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से जिले में स्थापित 136 गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा सेवा सहकारी समिति बैरागढ़ द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केन्द्र मातृशक्ति वेयरहाउस क्रमांक 01 राजोदा का निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपार्जित किये जा रहे गेहूं की गुणवत्ता एवं तौल की जा रही बोरियों के वजन की जांच की गई। मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की गई। वैध स्लॉट अवधि वाले शेष रहे किसानों की तौल किये जाने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिये गये। मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक को यह भी निर्देशित किया गया कि, किसानों से एफ.ए.क्यू. मानक का गेहूं उपार्जित किया जावे तथा 2250 क्विंटल प्रतिदिन गेहूं का उपार्जन किये जाने के संबंध में समस्त आवश्यक व्यवस्थायें यथा तौल कांटे, हम्मला तुलावटि आदि सुनिश्चित की जावे। उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया कि, उपार्जन केन्द्र पर पीने के पानी, बैठने के लिये छाव एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।
उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं के संबंध में किसानों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्री संजीव  जैन, उपायुक्त सहकारिका सुश्री दीपाली खंडेलवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश अहिरवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
      जिले में अब तक  गेहूं उपार्जन हेतु कुल पंजीकृत किसान संख्या 77335 में से 37019 स्लॉट बुक किया गया है, जिनमें से 23147 किसानों द्वारा अपनी उपज गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर लाकर विक्रय की गई है। 23147 किसानों से कुल 983140 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।  25 अप्रैल शनिवार को 935 किसानों से लगभग 35000 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया गया। उपार्जित गेहूं की भुगतान योग्य राशि के विरूद्ध लगभग 150 करोड़ रूपये के ईपीओ प्राप्त हुये है, जिसमें से 102.70 करोड रूपये का सफल भुगतान किसानों के आधार लिंक खाते में किया जा चुका है। भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में संचालित सभी उपार्जन केंद्रों पर प्रतिदिन 2250 क्विंटल गेहूं की खरीदी करने की व्यवस्था की गई है।
    राज्य शासन द्वारा गेंहू उपार्जन के लिए किसानो के लिए स्लॉट अवधि  09 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है , अब छोटे, मध्यम एवं बड़े सभी किसान स्लॉट बुक कर समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय कर सकते है

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...