Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिहं सख्‍त,,शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 02 को निलंबित, 08 की वेतन वृद्धि रोकने, 03 को शोकाज नोटिस, दो का वेतन काटने के निर्देश,,कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिहं सख्‍त,,

शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 02 को निलंबित, 08 की वेतन वृद्धि रोकने, 03 को शोकाज नोटिस, दो का वेतन काटने के निर्देश,,

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक आयोजित

     देवास, 07 मई 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्‍होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित एक-एक प्रकरण को संघनता से देखा और शिकायतों के निराकरण में देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर संबंधितों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने बैठक में शिकायतकर्ता को कॉल कर उनके निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्‍होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

     कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सभी राजस्‍व अधिकारियों एवं जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में सभी A-ग्रेड में रहे। उन्‍होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि एल-1 स्तर से जो भी जवाब दर्ज किया जा रहा है, उसे वे स्वयं देखें और तथ्यों की जांच करें। बिना ठोस निराकरण और जांच के रिप्लाई फाइल न किया जाए।    

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने सीएम हेल्‍पलाइन पर सीमांकन संबंधी प्राप्‍त शिकायत को एक वर्ष से अधिक समय हो जाने पर भी निराकरण नहीं करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर उदयनगर के पटवारी पूनमचंद देवड़ा को निलंबित करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह नगर परिषद सतवास में सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन प्रभारी फकरूद्दीन शाह को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। नेमावर सीएमओ आनंदीलाल वर्मा द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने और कार्य में लापरवाही पर दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने मनरेगा तहत किये गये कार्य का भुगतान न करने संबंधी शिकायत पर खातेगांव जनपद में प्रभारी कमलेश यादव की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीईओ जनपद सोनकच्छ गीतिका सोनी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल पर एंट्री नहीं करने पर सोनकच्छ में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रभारी मनीषा सोलंकी की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। पोर्टल पर एंट्री नहीं करने पर पीओ पीएम आवास योजना रंजना जोशी का 07 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। एक वर्ष से अधिक समय हो जाने पर भी आधार कार्ड अपडेट न करने की शिकायत पर ग्राम खारिया सचिव छोटेलाल चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिये। जनपद पंचायत द्वारा भी इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत कन्नौद दीपक मुजाल्दे की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने डेढ़ साल से अधिक समय होने पर भी पात्रता पर्ची में नाम अपडेट न करने की शिकायत पर कन्नौद जेएसओ स्वाति मशराम की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने जिला स्‍तर से मॉनिटरिंग नहीं करने पर जेएसओ देवास भानसिंह राय की भी 01 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। सीएम हेल्‍पलाइन शिकायत को अनावश्यक रूप से ट्रांसफर करने पर सोनकच्छ जनपद बीपीओ  कैलाश इवने का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने डीसीसीबी बैंक भौंरासा के बैंक मैनेजर नेपाल सिंह शर्मा द्वारा 06 माह से बैंक अकाउंट न खोले जाने की शिकायत पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। केसीसी अकाउंट से बीमा राशि नहीं काटने पर किसान को बीमा क्‍लेम नहीं मिलने संबंधी शिकायत पर बैंक ऑफ इण्डिया के मैनेजर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

     कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण कर विभाग की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर उनकी समस्या को समझें, जब शिकायतकर्ता समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो, तभी शिकायत को बंद किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक तक यदि शिकायतों का निराकरण नहीं हुए तथा विभागों की ग्रेडिंग में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने टोंकखुर्द क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाड़ल्‍या में निर्मित पुलिया की गुणवत्ता की जांच के लिए पीआईयू, पीएमजेएसवाय, पीडब्‍ल्‍यूडी एवं आरईएस को  दल बनाकर जांच करने के निर्देश दिए एवं दोषी पाए जाने पर ठेकेदार पर एफआईआर कराने के निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने सेवा भूमि संबंधी शिकायत पर एसएलआर को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र में जितनी भी सेवा भूमि कोटवारों को दी गई है, उनसे वापस ले कर उन्हें नियमानुसार वेतन दिया जाये। उन्‍होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि जिले में कही पर भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न होने पाए। उन्‍होंने कहा कि अतिक्रमण से संबंधित कोई भी शिकायत आती है तो तत्‍काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। ग्राम पंचायत घिचलाय में नल जल योजना के तहत टूटे पाइप को ठीक न करने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाकर शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए। योजना की डीपीआर बनाने वाले एई  और सब इंजीनियर की विभागीय जांच के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...