Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग की कार्यवाही 2 बसों के फिटनेस निरस्त, 11 बसों से 55 हजार वसूला

परिवहन विभाग की कार्यवाही 2 बसों के फिटनेस निरस्त, 11 बसों से 55 हजार वसूला

   देवास : [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में  ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा इंदौर-देवास तथा इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यात्री बसों की जांच के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा, वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, पार्टिशन गेट आदि दस्तावेजों की जांच की गई। जांच कार्यवाही के 55 बसों की जांच की गई, जिसमें दो बसों की फिटनेस निरस्त एवं अन्य 11 बसों में कमी पाए जाने पर कुल राजस्व 55 हजार वसूला गया। कार्यवाही के दौरान बसों के अंदर से पार्टिशन गेट और स्लाइडिंग हटवाई गई, आपातकालीन खिड़की को खुलवाकर चेक किया गया।जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान जारी रहेगा। ताकि सड़कों पर केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहन ही चल सके।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...