देवास। शहर के कालानी बाग यूसीमास सेंटर के नन्हे विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देवास शहर का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है। यूसीमास कालानी बाग की डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने बताया कि यूसीमास कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 36 बच्चों ने 21वीं राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी अद्भुत मानसिक गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 1 मई 2026 को इंदौर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बच्चों को केवल 8 मिनट के भीतर गणित की 200 जटिल गणनाएँ हल करने का चुनौतीपूर्ण कार्य दिया गया। विशेष बात यह रही कि जिन सवालों को इतने कम समय में कैलकुलेटर की सहायता से हल करना भी कठिन माना जाता है, उन्हें इन नन्हे प्रतिभागियों ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से मानसिक गणना एवं अबेकस तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक हल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में रनर पोजीशन के अलावा 16 विद्यार्थियों — आद्या नाम्बियार, अलमीर खान, आरव जैन, अंश वर्मा, दैविक दुबे, दक्षित कुशवाह, गर्वी बटानिया, हर्ष रोजस्कर, हर्षिल दुबे, हर्षित केवटे, कामाक्षी सिसोदिया, मदीहा बेग, राघव सूर्यवंशी, रियार्थ सुमन, वामिका जोशी एवं यथर्व बीडवाल ने मेरिट रैंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आर्या डोसी, ऐशल अली, अंश जोशी, अर्थ दोशी, दक्ष जोशी, दिव्यांश चालके, गौरी बर्डे, जित्विक सिंह पटले, लावण्या श्रीवास, मेधांश जोशी, मिर्जा नावेद बेग, मोहम्मद कबीर शेख, रीत शर्मा, रोहन नरवरिया, समर्थ नाथ, श्रेयांश बाला, वात्सल्य मंडलोई, विहान पटेल एवं वियांश पटेल को कंसोलेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अभय प्रशाल खेल परिसर, इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में मिर्जा नावेद बेग एवं नक्ष ठाकुर को यूसीमास के सभी लेवल पूर्ण करने पर ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूसीमास कालानी बाग देवास परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Comments