राजोदा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देवास/राजोदा: ग्राम राजोदा में बुधवार 17 जून 2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। 
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों को याद किया।
माल्यार्पण के पश्चात वातावरण "महाराणा प्रताप अमर रहें", "जय भवानी", "एक ही नारा एक ही नाम, जय महाराणा जय मेवाड़" के नारों से गूंज उठा। वरिष्ठजनों ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार वितरण किया गया। राजपूत युवा संगठन के अध्यक्ष इंदर सिंह जी चौहान वेद प्रकाश ठाकुर माखन सिंह चौहान विनोद सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय सिंह राजपूत भारतीय जनता पार्टी राजोदा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान राकेश सिंह परमार जशवंत सिंह परमार सहित ग्राम के सभी समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।