Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई: कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई: कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

देवास:जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।  
जनसुनवाई में क्षिप्रासुकल्या निवासी राधेश्याम पिता रामप्रसाद ने वृद्धा पेंशन शुरू कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं देवास निवासी देवबाई ने अधिक बिजली बिल की शिकायत कर राशि कम कराने का आग्रह किया। इस पर भी कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।  
बावड़ीखेड़ा निवासी नर्मदाप्रसाद ने फसल बीमा की राशि न मिलने की समस्या रखी। कलेक्टर ने प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इकलेरा माताजी निवासी रामेश्वर पिता सालगराम पाटीदार ने सहकारी संस्था से लिए गए ऋण को माफ कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।  
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमांकन, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते से अतिक्रमण हटवाने तथा नालियों की सफाई सहित अन्य कई आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...